भदोही, अप्रैल 21 -- भदोही, संवाददाता। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अवैध नशीला पदार्थ बिक्री की रोकथाम को सघन अभियान चल रहा है। गोपीगंज पुलिस टीम ने अमवा के पास से अवैध गांजा संग तीन अंतरजनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। तीनों के पास से छह बोरी अवैध गांजा करीब एक क्विंटल तीन किलो 490 ग्राम एवं एक अदद वाहन आईसर डीसीएम को बरामद कर ली है। पुलिस टीम की माने तो मंगलवार को एएसपी शुभम अग्रवालके पर्यवेक्षण में मुखबिरी की सूचना पर जिले के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- वाहन जांच में 5.2 किलो गांजा बरामद, कुख्यात समेत तीन गिरफ्तार जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने अमवा के पास से तीनों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार अभियुक्तों में निलेश लोधी निवासी ग्राम पु...