गोरखपुर, जून 12 -- चिलुआताल,हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र में बरगदवा चौकी पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो 335 ग्राम गांजा बरामद किया। युवक की पहचान दीपू चौहान (25) पुत्र स्वर्गीय स्वामीनाथ निवासी मोहरीपुर चौहान टोला, थाना चिलुआताल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...