जमशेदपुर, फरवरी 10 -- सोनारी थाना अंतर्गत टिल्लू भट्ठा में अवैध गन फैक्ट्री चलाने वाले समीर सरदार ने मंगलवार को कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बिहार एटीएस ने सूचना के आधार पर सोनारी पुलिस के साथ मिलकर टिल्लू भट्ठा में छापेमारी की थी जहां से अर्धनिर्मित पिस्तौल के अलावा गांजा और नकद बरामद किया गया था। इस संबंध में पुलिस ने समीर के भाई समेत अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि समीर फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...