लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित से एसएसबी चौकी मिर्चिया में मंगलवार को एक अहम और प्रभावी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसएसबी डीआईजी अनिल कुमार शर्मा ने की। उन्होंने बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र मैं होने वाली अवैध गतिविधियों खासकर नशे के कारोबार को रोकने में सहयोग की अपील की। वहीं युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने एसएसबी चौकिया के बनने व जवानों की संख्या बढ़ाने व सुधारों से अवगत कराया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक लगाना और युवाओं को इस दलदल से बचाना रहा। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान मिर्चिया कुलदीप सिंह, प्रधान पति रानीनगर रामदुलारे यादव, समाजसेवी शिव प्रकाश आदि ने सीमा क्षेत्र में युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जाहिर करते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग क...