रुद्रपुर, दिसम्बर 28 -- गदरपुर। थाना क्षेत्र में लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग की एसओजी टीम ने महतोष चौकी से करीब 200 मीटर दूर एक प्लांट से अवैध खैर से लदा कैंटर बरामद किया। एसओजी प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक प्लांट पर छापा मारा गया। टीम के पहुंचते ही 7-8 आरोपी फरार हो गए और प्लांट का गेट बंद मिला। करीब दो घंटे बाद चाबी मंगवाकर अंदर प्रवेश किया गया, जहां लगभग 150 कुंतल अवैध खैर से लदा कैंटर मिला। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...