चाईबासा, जून 5 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के बड़ानन्दा से डांगुवापोसी जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर रात के समय अवैध रूप से कोयला एवं आयरन पत्थर लदे भारी वाहनों के परिचालन के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। गुरुवार को बड़ानन्दा एवं सरबिल गांव के मुंडा तथा स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए उपायुक्त को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को भी सौंपते हुए सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि बड़ानन्दा-डांगुवापोसी सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। यह भी पढ़ें- रात में बिना रोक-टोक दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, ग्रामीणों में उबाल डांगुवाप...