कोडरमा, अप्रैल 1 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीटीओ ने बिना कागजात के बोल्डर लदे एक हाईवा को जब्त किया है। जब्त वाहन को डोमचांच थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। डीटीओ विजय कुमार सोनी ने बताया कि जांच के दौरान वाहन चालक कोई वैध कागजात या चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। जानकारी के अनुसार, हाईवा चंचाल पहाड़ी स्थित खदान से पत्थर लोड कर पंचगांवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में उसे रोका गया और कागजात की मांग की गई, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.