छपरा, मार्च 10 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण में वर्षों से बालू का खेल बदस्तूर जारी है। इस खेल में धंधेबाजों से कहीं खनन विभाग तो कहीं स्थानीय थाना पुलिस को आमने-सामने होना पड़ रहा है। कई जगहों पर पुलिस व विभाग के पदाधिकारी को भी बालू के धंधेबाजों के खौफ से पीछा हटना पड़ा है। हालांकि जिला प्रशासन ने ऐसी हरकत का कई जगहों पर जवाब भी दिया है। धंधेबाज को महीना दो महीना तक दूसरे जगहों पर जाकर शरण लेना पड़ा है। सफेद व पीला बालू का खेल यहां काफी पहले से भी चल रहा है। वित्तीय वर्ष 2025 -26 के फरवरी तक अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ हुई कार्रवाई में 1358 जगहों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दरम्यान 166 प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 243 वाहन को जब्त किया गया। वही 6154808 घनफीट बालू,8587.50 घनफीट गिट्टी व 25300 घ...