हरिद्वार, जनवरी 3 -- पथरी रौ नदी में अवैध खनन अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। दिन-रात हो रहे इस अवैध कारोबार से न केवल नदी का अस्तित्व खतरे में है, बल्कि आसपास के गांवों के किसानों की उपजाऊ जमीन भी बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। लोगों का आरोप है कि खनन माफिया किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाकर बेच रहे हैं, जिससे खेतों की उर्वरता खत्म होती जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है। नदी में खुलेआम जेसीबी चलना प्रशासनिक लापरवाही और मिलीभगत की ओर इशारा करता है। किसान शेखर, चंद्रपाल, इलमचंद, श्याम सिंह, राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, राजेश कुमार, संजीत कुमार ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इधर, बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ जल्द सख्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.