सहारनपुर, मई 21 -- पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। एएसपी सिमरन सिंह ने बताया कि अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए पठेड़-टोडरपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो ट्रक संदिग्ध अवस्था में खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए। जांच के दौरान वाहन चालक खनन सामग्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को थाना चिलकाना लाकर सीज कर दिया। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन से भरे दो ट्रक सीज यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर पुलिस-राजस्व टीम का शिकंजा, 11 ट्रॉलियां सीज यह भी पढ़ें- अवैध खनन करते दर्जन भर ट्रक सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...