कन्नौज, मई 17 -- तालग्राम, संवाददाता। खदरी मोतीपुरवा गांव में अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने में जुट गई। थाना क्षेत्र के खदरी मोतीपुरवा गांव निवासी अवनीश वर्मा का सात वर्षीय पुत्र अमन वर्मा एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। परिजनों के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे अमन शौच जाने की बात कहकर घर के सामने बने गड्ढेनुमा तालाब की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। कुछ देर बाद आसपास खेल रहे बच्चों ने अमन के पानी में डूबने की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद उसे गड्ढे से बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन उसे इ...