शामली, मार्च 30 -- शामली। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव गंगारामपुर में अवैध खनन से परेशान एक किसान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पड़ोसी द्वारा उसकी भूमि के बराबर से मिट्टी खोदकर खेत की स्थिति बिगाड़ दी गई है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्राम टोडा निवासी नीटू पुत्र चरण सिंह ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी भूमि गंगारामपुर में स्थित है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी भूमि के बराबर से ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी की खुदाई कर अपने खेत में डाल रहे हैं। इससे उनकी भूमि करीब तीन फुट गहरी हो गई है, जबकि प्रार्थी की जमीन ऊंची रह गई है। इस असंतुलन के कारण उसे सिंचाई और खेती करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर आरोपी पक्ष अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाता है। बताया कि पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.