पिथौरागढ़, मार्च 14 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध खनन साम्रगी से भरे एक टिप्पर वाहन को सीज किया है। उप निरीक्षक कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने ऐचोली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को विस्डम तिराहे के पास एक टिप्पर वाहन में अवैध खनन साम्रगी मिली। इस दौरान वाहन चालक पुलिस को खनन के वैध दस्तावेज नही दिखा पाया। पुलिस ने संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...