बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता जनपद के ग्राम मरौली में मौरंग के अवैध खनन को लेकर विवाद गहरा गया है। बालू खदान खंड संख्या-चार में नियमों को ताक पर रखकर किसानों की निजी भूमि से ट्रक निकालने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि खनन माफिया न केवल उनकी उपजाऊ जमीन का इस्तेमाल रास्ता बनाने के लिए कर रहे हैं, बल्कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। किसानों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनकी मर्जी के बिना उनके खेतों से ओवरलोड ट्रक गुजारे जा रहे हैं, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और जमीन की गुणवत्ता खत्म हो रही है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी ने प्रशासन को तत्काल रोक नहीं लगाने की मांग की है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.