कन्नौज, दिसम्बर 5 -- कन्नौज। अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और खनन विभाग ने संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। सौरिख-छिबरामऊ मार्ग पर अभियान के दौरान मौरंग से भरे चार तथा गिट्टी से लदे तीन वाहनों सहित कुल सात अवैध वाहन पकड़े गए। इन सभी वाहनों का मौके पर ऑनलाइन चालान किया गया। साथ ही 3,37,930 का जुर्माना जमा कराया गया है। खनन अधिकारी संदीप पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह टीम ने सौरिख-छिबरामऊ मार्ग पर अचानक अभियान चल दिया। इस दौरान मौरंग और गिट्टी लदे ट्रकों को रोका गया। इनके चालक आवश्यक व वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके । इसपर टीम ने इन सभी वाहनों का चालान करते हुए। इनपर 3,37,930 का जुर्माना लगाया। खनन अधिकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध खनन में संलिप्त नौ वाहन पकड़े जा चुके हैं। इन पर शमन की कार्रवाई करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.