गंगापार, जून 21 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर खनन विभाग, आरटीओ व स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम शविवार की रात भर क्षेत्र में भ्रमण कर ओवर लोड गिट्टी व बालू परिवहन का निरीक्षण किया।

टीम की कार्रवाई नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल की अगुवाई में मेजारोड बाजार के चौराहे पर मौजूद टीम ने प्लेट नंबर धूमिल देख तीन डंपरों का पांच-पांच हजार का ऑनलाइन चालान काट दिया। संयुक्त टीम के द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से हड़कम्प की स्थिति रही।

अभियान की जानकारी टीम मौजूद आरटीओ विभाग के पीटीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि धड़पकड़ का यह विशेष अभियान अभी चलता रहेगा। टीम में मौजूद रहे एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मेजारोड बाजार में जांच के बाद टीम परानीपुर गंगाघाट गई तो वहां टीम के पहुंचने की जानकारी हो गई थी, जिससे ओवर लोड व बिना रवन्ना ...