धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। भारत सरकार की जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध कोयला संग्रहण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बीसीसीएल द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से कंपनी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में आज एरिया डोमिनेशन, छापेमारी, तलाशी, ड्रोन निगरानी एवं विशेष वाहन जांच अभियान जारी रहे। इन अभियानों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों, अवैध उत्खनन स्थलों, एस्केप रूट एवं कोयला परिवहन मार्गों की निगरानी कर आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 18 स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी की गई। गोविंदपुर में बीसीसीएल से लॉजिस्टिक सपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ओरिएंटल माइंस के दो तथा डेको माइंस के समीप एक एस्केप रूट को बंद कराय...