औरैया, अप्रैल 16 -- सहार, संवाददाता। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात बिधूना तिराहा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें 15 चार पहिया, तीन तीन पहिया और 12 दो पहिया वाहनों का चालान करते हुए कुल 31 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक चार पहिया वाहन को सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान कई वाहन चालक पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलते नजर आए। पुलिस ने सभी संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल क...