कन्नौज, अप्रैल 23 -- पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा के नेतृत्व में तिर्वा, ठठिया व इंदरगढ़ पुलिस ने चेंकिग अभियान चलाकर अबैध खनन कर रहे 15 ट्रको को पकड़कर उनको सीज कर दिया। इनमें तिर्वा क्षेत्र से 06, ठठिया क्षेत्र से 05, इंदरगढ़ क्षेत्र से 03 तथा इंदरगढ़-तालग्राम क्षेत्र से एक ट्रक को पकड़ा गया। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरूद्ध गुरूवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में संयुक्त टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 15 ट्रकों को सीज किया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, 15 दिन में 3 लाख की वसूली इस दौरान थाना तिर्वा क्षेत्र में सीओ तिर्वा एवं एसडीएम तिर्वा के नेतृत्व में अहेर मंडी क्षेत्र में खनन अधिक...