रांची, सितम्बर 13 -- झारखंड में अवैध खनन को रोकने के लिए जल्द ही सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फोर्स सेल बनेगा। इसके अलावा अवैध खनन परिवहन की जांच के लिए विभिन्न जिलों में चेकनाका भी बनाए जाएंगे। यह निर्णय खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया है। बैठक में खनन से जुड़े विभिन्न विभागों के मामलों के आपसी समन्वय से निष्पादन, खनन प्रहरी से मिली शिकायतों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई, वित्तीय वर्ष 2026-27 के अगस्त माह तक राजस्व वसूली सहित कई अन्य बातों पर भी सहमति बनी। बता दें कि खान प्रहरी केंद्रीय कोयला मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसका उपयोग अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी की गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए किया जाता है। बैठक...