मथुरा, मई 15 -- यमुना से बालू खनन करने वालों की शिकायत पर खनन निरीक्षक के साथ पहुंची टीम द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ने पर खनन कर रहे लोगों ने पुलिस और खनन विभाग की टीम को घेर लिया और उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया। बाद में सूचना पर थाने से पहुंचे पुलिस बल को देख लोग भाग निकले। खनन विभाग ने दो ट्रैक्टरों को सीज कर पुलिस के सुर्पुद कर दिया। इस संबंध में करीब दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। यमुना की तलहटी से बालू का अवैध खनन जोरों से चल रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर चालक ट्रॉलियों में खनन कर फर्राटे मारते हुए कोसीकलां के रास्ते विभिन्न स्थानों पर जाते हैं। गांव शेरनगर बांगर निवासी दशरथ ने 27 अ...