कोडरमा, अप्रैल 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बोकारो रेंज के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बोकारो रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ विशेष बैठक की। इसमें कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के अलावा अन्य जिलों के एसपी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान आईजी की ओर से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलों के एसपी को सख्त निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान करीब छह महीनों की प्रमुख आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। साथ ही सभी मामलों को तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान महिला सुरक्षा और महिलाओं से संबंधित सभी लंबित मामलों को 60 दिनों में निपटाने की समय सीमा तय कर दी गई। इसके अलावा सभी जिलों के एसपी को नशाखोरी के खिलाफ जंग छेड़ने का निर्देश दिया। स्कूल-कॉलेजों के पास की दुकानों में लगातार छापेमारी और नशे का कारोबार करनेवालों पर...