मऊ, मार्च 27 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के जामडीह से गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे जिला खनन निरीक्षक और कोतवाली पुलिस ने बिना परमिट के अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। खनन निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद अवैध मिट्टी खनन में लिप्त खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कोतवाली पुलिस और खनन विभाग की टीम को गुरुवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के जामडीह गांव के पास जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर जिला खनन निरीक्षक मनीराम अहाके, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर एवं ट्रालियों को घेराबंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.