उरई, अप्रैल 12 -- कालपी। संवाददाता खनिज का अवैध परिवहन सुर्खियों में आते ही साख बचाने की कवायद शुरू हो गई है पर विभागीय विभीषणो के चलते अधिकारियों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। शनिवार देर रात तक चले अभियान में टीम को महज आधा दर्जन अवैध बालू के ट्रक मिले हैं उनके जाते ही हाईवे पर ट्रकों का रेला निकल पड़ा था।वैसे तो क्षेत्र में खनिज का अवैध परिवहन कोई नया नही है बल्कि अर्से से संचालित है लेकिन विगत कुछ दिनों से अवैध परिवहन का मामला बेहद सुर्खियों में है जिसके चलते खनन और परिवहन से जुड़े जनपदो में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस तथा परिवहन और खनिज विभाग के अधिकारियों से मिलकर निगरानी शुरू कर दी है और गत तीन दिनों में तहसील क्षेत्र में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अगुआई वाली टीम को महज 24 ट्रक ही अवैध परिवहन करते मिले थे जिन्हें विभिन्न थ...