अवैध खनन में लगे डंपर और जेसीबी सीज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- एसडीएम व सीओ की संयुक्त टीम ने अवैध खनन पर संयुक्त अभियान के अंतर्गत खोदाई में लगी जेसीबी व डंपर को सीज करवा दिया है। बताया गया कि मुहर्रम की शाम एसडीएम पूर्णेन्दु मिश्रा व सीओ मनोज कुमार रघुवंशी क्षेत्र में भ्रमण पर निकले हुए थे। वह देर शाम लौट रहे थे। इस दौरान सूचना पर वह लोग बीबीपुर बारडीह गांव में पहुंचे। वहां पर खोदाई का काम जेसीबी से चल रहा था। डंपर पर मिट्टी लादी जा रही थी। मौके पर पुलिस को जेसीबी व डंपर मिला। वाहन पर मौजूद चालक सहित अन्य लोग वहां पर पूछताछ में कुछ बता नहीं पाए। दोनों वाहनों को अपने साथ पुलिस टीम कोतवाली लेकर आई। यहां दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। वाहन चेकिंग के दौरान बीएमडब्ल्यू कार में ब्लैक कलर की फिल्म शीशे पर लगी हुई थी। सीओ मनोज कुमार रघुवंशी ने गाड़ी को रुकवाया और वाहन स्वामी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.