लखनऊ, फरवरी 21 -- निगोहा के बरवलिया गांव में शनिवार को अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम पवन पटेल ने मौके पर छापेमारी कर एक पोकलैंड मशीन और मिट्टी से लदे पांच डंपरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। बरवलिया गांव में पिछले कई दिनों से खनन माफिया दूसरे खेत की परमिशन की आड़ में करीब दो बीघे खेत में बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक खनन माफिया ने रास्तों पर रेकी के लिए अपने लोग भी लगा रखे थे, ताकि प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही वे सतर्क हो सकें। शनिवार को एसडीएम पवन पटेल निजी वाहन से खुफिया टीम के साथ अचानक मौके पर पहुंचे। खेत में भारी मशीनरी और मिट्टी लदे डंपर देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। निगोहा पुलिस को बुलाकर उन्हें एक पोकलैंड मशीन व पांच डंपर सौंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.