रुडकी, मई 9 -- भगवानपुर। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन में लगी दो जेसीबी मशीनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि लाव्वा गांव के समीप सुनसान क्षेत्र में कुछ लोग जेसीबी मशीनों से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर खनन में लगी दो जेसीबी मशीनों को कब्जे में ले लिया और उन्हें थाने ले जाकर सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...