बस्ती, मई 25 -- बभनान। पुलिस ने अवैध खनन मामले में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जेसीबी मशीन को सीज किया है, जिससे खनन माफिया की बेचैनी बढ़ गई है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि रविवार को शिकायत मिली कि थाना क्षेत्र के बलुआ कुंड में अवैध मिट्टी खनन चल रहा है। टिनिच पुलिस टीम के साथ छापा मारकर मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को हिरासत में ले लिया। मौके से पुलिस टीम को देखते ही खनन को अंजाम दे रहे लोग भाग गए। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और डंपर सीज यह भी पढ़ें- अवैध बालू खनन पर प्रशासन का शिकंजा, अब तक नौ ट्रैक्टर पकड़े यह भी पढ़ें- भगतनिया में अवैध खनन पर छापेमारी, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...