लखीमपुरखीरी, मई 18 -- धौरहरा। अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने देर रात सुजई कुंडा पुल के पास मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर सीज की। धौरहरा थाने में तैनात दरोगा राम गौरव शनिवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे सुजई कुंडा पुल के पास एक मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जाती दिखाई दी। रुकवाने पर चालक कागज नहीं दे सका। पुलिस ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया और सीज की कार्रवाई की। लोगों ने प्रशासन से लगातार अभियान चलाकर अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कटिहार: अवैध मिट्टी ढुलाई करने में दो ट्रैक्टर जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...