हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 11 -- राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी किरण देवी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संदेश के पूर्व राजद विधायक अरुण यादव उर्फ अरुण कुमार सिंह, उनकी पत्नी किरण देवी, राजेश कुमार रंजन, दीपु कुमार तथा किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया है। इस संबंध में ईडी ने मंगलवार को पटना के पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अवैध बालू खनन, भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध धन अर्जित किया और उसे छिपाकर संपत्तियों में निवेश किया। अरुण यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2024-25 के बीच लगभग 39.31 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जबकि उनकी वैध आय करीब 2.65 करोड़ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.