बगहा, मार्च 26 -- रामनगर। मिली सूचना पर की कार्रवाई में पुलिस ने मठिया गांव के छठ घाट के समीप से बालू लदा एक ट्रेक्टर ट्राली जब्त किया हैं। पुलिस को देखकर ट्रेक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा। पकड़ा गया ट्रेक्टर महिंद्रा कंपनी का हैं। जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नही हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इसकी जानकारी दी। इसकी सूचना खनन विभाग को भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...