रामपुर, जनवरी 28 -- मिलक। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन की रोकधाम के लिए अथक प्रयासों के बावजूद भी खनन माफिया लगातार अवैध खनन कर रहे है। बुधवार को तहसील प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर अवैध मिट्टी के खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को हिरासत में लिया है।मामले में फिलहाल प्रशासन द्वारा कागजों की जांच की बात कही जा रही है। समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर ट्रॉली नगर स्थित मंडी समिति में खड़ी थी।वही नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी ने बताया कि सूचना पर पहुंच ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है।कागजों की जांच की जा रही है।जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...