बेगुसराय, जून 7 -- तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग एवं तेघड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात दो हाईवा को जब्त किया। यह कार्रवाई तेघड़ा प्रखंड की रातगांव पंचायत स्थित बिसौआ गांव में की गई। पुलिस के अनुसार जब्त वाहनों में एक पर मिट्टी तथा दूसरे पर बालू लदा हुआ था। दोनों हाईवा के चालक व अन्य लोग फरार हो गए। लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर शुक्रवार रात करीब तीन बजे संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस और खनन विभाग की टीम को देखकर चालक समेत अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में दो हाईवा जब्त इसके बाद टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमण ने बताया कि जब्त हाईवा की जांच खनन विभाग द्वारा की जाएगी। यह भी...