किशनगंज, जनवरी 30 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला खनन पदाधिकारी ने बुधवार की देर रात कोढ़ोबारी थाना एवं अंचलाधिकारी दिघलबैंक के साथ छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त दो हाइवा, एक पोकलेन एवं एक मोटर ग्रेडर को जप्त कर कोढ़ोबारी थाना में सुरक्षित रखा है। इन वाहनों पर नियमानुसार कुल 36 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है। पिछले एक सप्ताह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के तहत कुल 25 वाहनों को जप्त किया गया है, जिन पर 61 लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जप्त वाहनों में 20 ट्रैक्टर शामिल हैं, जिन पर 21 लाख रुपये, जबकि 5 बड़े वाहन (हाइवा, पोकलेन आदि) पर 40 लाख रुपये का दंड लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...