अमरोहा, जनवरी 9 -- नौगावां सादात, संवाददाता। अवैध खनन के कारण संकरे हुए चकरोड पर एसडीएम की गाड़ी तिरछी होने के मामले में दर्ज मुकदमे में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने नामजद आरोपी लोकेश यादव के कहने पर मिट्टी की खुदाई करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक लोडर भी बरामद किया है, जिसे अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों का चालान किया है। जानकारी के मुताबिक बीती एक जनवरी को नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव पीलाकुंड में अवैध खनन की सूचना मिलने एसडीएम राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर जांच को मौके पर जा रही थीं। अवैध खनन के कारण चकरोड संकरा होने से एसडीएम की गाड़ी खंदक में तिरछी हो गई थी। सूचना मिलने पर सीओ अवधभान भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। बमुश्किल गाड़ी को सीधा कराते हुए एस...