बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- तेघड़ा। अवैध खनन मामले में एसडीएम राकेश कुमार व एसडीपीओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बुधवार शाम की गई छापेमारी में बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। एसडीएम ने बताया कि निरंतर बालू खनन एवं उजले बालू का अवैध धंधा करने वालों की शिकायत मिल रही थी। इसी आलोक में यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि पिछले रविवार को बरौनी फ्लैग में बालू ढोने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 साल के एक मासूम की जान चली गई थी। इस घटना के बाद कई गांवों के लोगों द्वारा प्रशासन से अवैध बालू खनन को रोकने की मांग की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...