हरदोई, दिसम्बर 22 -- कछौना। इलाके के ग्राम मसूढा व रैंसो में रात के समय धरती का सीना चीर रहे खनन माफियाओं पर राजस्व व पुलिस टीम ने चाबुक चलाया है। ग्रामीणों की सूचना पर हुई छापा मार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेते हुए दो जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लिया है। शनिवार की देर रात रैंसो के निकट एक ढाबे के पास हो रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व व पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां एक मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत एक जेसीबी को टीम ने कब्जे में ले लिया। जबकि वाहन चालक मौके से भाग खड़े हुए। इसी तरह ग्राम मसूढा मे पुलिस की टीम ने छापा मारते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी समेत चार लोंगो को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने सभी वाहनों को कोतवाली पर लाकर सीज किया है। इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया हिरास...