मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- जिगना। कछुआ सैंक्चुरी गोगांव में बालू के अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त दो मोटर बोट जब्त करने के बाद रविवार को दो अज्ञात नाविकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया। नोडल विभाग वन विभाग (प्रयागराज) के मेजा परिक्षेत्र के क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने बताया कि वन दरोगा रामचंद्र यादव की तहरीर पर जिगना थाने में मामला दर्ज कराया गया। बीते दस अप्रैल को एसडीएम सदर गुलाब चंद्र खान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने दलबल के साथ छापेमारी किया था। उस दौरान कई मोटर बोट गंगा पार भदोही जिले की सीमा में भागने में सफल रहे थे। जबकि दो मोटर बोट पकड़कर वन कर्मियों को सौंप दिया था। अहम सवाल है कि कछुआ सैंक्चुअरी में गंगा की तराई में लोडर ट्रैक्टर ट्राली के साथ धड़ल्ले से बालू के अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.