बागपत, मई 24 -- आजमपुर मुलसम गांव के जंगल से मिट्टी भरकर ले जा रहे तीन ट्रेक्टर ट्राली व एक जेसीबी मशीन को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष दोघट केवल सिंह ने बताया कि आजमपुर मुलसम गांव के जंगल में शनिवार देर रात अवैध मिट्टी खनन कर ले जा रहे तीन ट्रेक्टर ट्राली व जेसीबी मशीन को पकड़ा गया है। पकड़े गए मिट्टी से भरे ट्रेक्टरों पर कोई कागजात नहीं मिले है। इसलिए उन्हें सीज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और डंपर सीज यह भी पढ़ें- रात को अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...