रामपुर, जनवरी 13 -- अवैध खनन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराकर चालान किया गया है। वहीं, पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। नायब तहसीलदार सदर मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने शहर से सटे गांव मंसूरपुर में अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की। इस दौरान टीम को देखकर खननकर्ता मौके से फरार हो गए। जांच में पाया गया कि मंसूरपुर में बिना किसी वैध अनुमति के अवैध खनन किया जा रहा था। जिस पर आरोपियों पर पांच लाख रुपये का अर्थदंड डाला गया है। इसके बाद अवैध खनन में संलिप्त फरमान अली पुत्र साबिर, शान अली उर्फ शानू पुत्र अकबर एवं फिरासत अली पुत्र साबिर, निवासी ग्राम मंसूरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच में यह भी सामने आया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.