अवैध खनन में ट्रैक्टर व लोडर सीज
श्रावस्ती, मई 12 -- श्रावस्ती। खनन विभाग की ओर से अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आठ मई को विभाग की ओर से ग्राम पुरेअधारी ने निकट अवैध मिट्टी खनन व परिवहन करते एक एक ट्रैक्टर व लोडर तथा दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पड़ा गया। जिन पर कार्यवाई कर भिनगा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खनन निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया है कि अप्रैल में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत 16 वाहनों पर कार्रवाई कर छह लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स भ्रमणशील रहकर अवैध खनन की निगरानी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.