कन्नौज, नवम्बर 17 -- फोटो 2-विशुनगढ़ थाने में खड़े अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर व जेसीबी। विशुनगढ़, संवाददाता। रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से खनन में लगी जेसीबी मशीन समेत तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। खनन और पुलिस विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडक़ंप मच गया। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास खनन माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। रात के अंधेरे में खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे खनन की सूचना किसी तरह थाना प्रभारी भागमल को दी गई। थाना प्रभारी ने खनन अधिकारी संजेश कुमार को मामले से अवगत कराया। अवैध खनन की सूचना मिलते ही पुलिस और खनन अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को देख खनन कर रहे लोग मौके से भाग निकले। खनन अधिकारी संजेश कुमार पटेल ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.