प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध रूप से खनन कर रही जेसीबी के साथ ही खनन से निकाली जा रही मिट्टी ढो रहे तीन ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर को सीज कर दिया। इलाके के मलिहापुर (पट्टी कचेहरा) में मंगलवार को जेसीबी से अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। खनन कर ट्रैक्टर से मिट्टी ढोई जा रही थी। दरोगा ओमप्रकाश सिंह ने टीम के साथ छापेमारी कर खनन कर रही जेसीबी और मिट्टी ढो रहे तीन ट्रैक्टर को पकड़ लिया और थाने ले आए। पुलिस ने जेसीबी के साथ तीन ट्रैक्टर भी सीज कर दिया। उदयपुर प्रभारी एसओ मो. आफताब आलम ने कहा कि अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जेसीबी व ट्रैक्टर खनन कर मिट्टी ढोते हुए पाए गए। जेसीबी और तीन ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...