रांची, अप्रैल 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे आए दिन मनगढ़ंत कहानियां गढ़कर राज्य की स्थिर और जनहितकारी गठबंधन सरकार को बदनाम करने की कुत्सित कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार खनिज संपदा की अवैध लूट और अवैध खनन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकार लगातार अवैध गतिविधियों पर नकेल कस रही है और छापेमारी की जा रही है। ऐसे में निराधार आरोप लगाना विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं, वे केवल सनसनी फैलाने के लिए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जा...