अवैध खनन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की भोर में ग्राम चंदनचाफी व बभनौली क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त के दौरान अवैध खनन कर परिवहन किए जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। वाहन के अभिलेखों की जांच करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर व लोडर को किया सीज यह भी पढ़ें- अवैध बालू परिवहन मामले में प्राथमिकी दर्ज, जब्त ट्रैक्टर के चालक-मालिक पर कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.