रुडकी, दिसम्बर 29 -- सिविल लाइन कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नंबर जिसको चालक मुनीश कुमार पुत्र नाइट राम निवासी गणपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार चला जा रहा था। जो ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध खनन ले जा रहा था। बिना कागजात के चल रहा था उक्त ट्रैक्टर को मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। अवैध खनन के संबंध में उप जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट प्रेषित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...