अवैध खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
अररिया, मई 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अररिया जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी एवं एसडीपीओ राज किशोर कुमार के नेतृत्व में फारबिसगंज थाना पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान रामपुर दक्षिण स्थित नहर से अवैध रूप से बालू और मिट्टी का खनन कर परिवहन किए जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों और सिंडिकेट में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस टीम रामपुर दक्षिण नहर के समीप पहुंची, वहां अवैध खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में सात ट्रैक्टर ट्रॉली समेत 12 वाहन सीज पुलिस को देखते ही कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.