अवैध खनन पर 1.18 करोड़ का जुर्माना
बांदा, मई 9 -- बांदा। जिले में टास्क फोर्स के गठन के बावजूद अवैध खनन जारी है। बबेरू तहसील के ग्राम चरकाखादार खण्ड संख्या-10 में संचालित खनन पट्टा क्षेत्र में संयुक्त टीम ने जांच की है। इसमें 10,371 घन मीटर अवैध खनन पाया गया है। पट्टाधारक को नोटिस जारी कर एक करोड़ अठारह लाख बाइस हजार नौ सौ चालीस रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला खनिज अधिकारी राज रंजन ने बताया कि तहसील बबेरू स्थित ग्राम चरकाखादर खण्ड संख्या 10 में रकबा 11 हेक्टेयर में बालू मौरंग का खनन पट्टा इमारा इण्टर प्राईजेज प्रो. इमरान अहमद मलिक पुत्र असरार अहमद मलिक निवासी-फ्लैट नं0-301 प्लान नं0-1/17, सिल्वर हाइट-4, विजय खण्ड गोमती नगर, जनपद लखनऊ के नाम स्वीकृत है। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सात मई को जांच में पाया गया कि पट्टाधारक स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.