आजमगढ़, अप्रैल 3 -- माहुल, आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन की शिकायत पर फूलपुर तहसीलदार राजू कुमार ने अंबारी पुलिस के साथ खांजहापुर सजई गांव में छापेमारी की। अवैध खनन में लिप्त जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने के बाद उसे थाने में सीज कर दिया। फूलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने कहा कि तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के मामले में पकड़े गए जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...