पाकुड़, जून 23 -- पाकुड़। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अवैध खनन,नशे के कारोबार और सड़क हादसों पर सख्ती के निर्देशबैठक की समीक्षा बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि मई से जून के बीच अवैध खनन से जुड़े नौ मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 2650.42 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह का लक्ष्य मिला है, जिसके विरुद्ध अब तक 485.05 करोड़ रुपये की वसूली कर 18.30 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है।नियमों का पालन उपाय...